एसटीईटी में आवेदन करने की तिथि बढ़ी…
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी)-2019 का आयोजन 28 जनवरी 2020 को होगा। बिहार बोर्ड ने उम्र सीमा में दस साल की छूट के बाद 20 से 24 दिसंबर तक आवेदन मांगा है।
परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से 12.30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से 4.30 बजे होगी। प्रथम पाली में पेपर-1 और दूसरी पाली में पेपर-2 की परीक्षा होगी।
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सभी केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था रहेगी। बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जायेगी। इसके अलावा सभी केंद्रों की वीडियोग्राफी की जायेगी। आपको बता दे कि बिहार बोर्ड ने सात नवंबर को एसटीईटी लेने की घोषणा की थी। लेकिन हाईकोर्ट में उम्र सीमा को लेकर केस होने के बाद इस तिथि को स्थगित कर दिया गया था।
25 से 26 दिसंबर तक त्रुटि सुधार का मौका 20 से 24 दिसंबर तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार का मौका 25 से 26 दिसंबर तक दिया जायेगा। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

