बिहार: मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड का फैसला कोर्ट आज सुनाएगा, कुल 21 आरोपियों के खिलाफ चारजशीट जारी…
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बालिका गृह कांड का फैसला आने की पूरी संभावना है। हालांकि कोर्ट ने आज के दिन नियंबंध तौर से फैसला सुनाने के लिए, लेकिन हाल में हुए पुलिस और वकीलों के बीच के लड़ाई के कारण कई कोर्ट स्थगित किए गए हैं। जिस कारण फैसला सुनाने में देरी की संभावना जताई जा रही है।
इस वर्ष 7 फरवरी को घटना कांड केस की जिम्मेदारी मुजफ्फरपुर लोकल कोर्ट से दिल्ली के साकेत कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया गया था। इस केस के छानबीन में बिहार के पूर्व समाज कल्याण मंत्री और तत्कालीन जदयू नेता मंजू वर्मा को भी आरोपों के सागर से गुजरना पड़ा था। इस केस से जुड़े सभी एक ही आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत है और जिन किशोरियों पर अत्याचार हुआ है, उन्होंने कोर्ट में आकर आरोपियों की पहचान तक कर दी है।
30 सितंबर को कोर्ट ने 11 आरोपियों के अंतिम फैसले को सुरक्षित रख लिया था।बालिकाओं पर योन शोषण और शारीरिक हमले का केस दर्ज हुआ है कुल 21 अपराधियों के ऊपर। इनमे से मुख्य अपराधी बृजेश ठाकुर हैं। इन सभी अपराधियों के साथ उनके समर्थक और इनके परिवार जन दिल्ली पहुंच चुके हैं केस की सुनवाई का फैसला जानने के लिए।

