1 नवंबर से टोल प्लाजा में केवल 1 काउंटर पर लिया जाएगा नगद पैसा…
देशभर के राष्ट्रीय उच्च पथ यानी कि एनएच पर बने टोल प्लाजा में भ्रष्टाचार रोकने के लिए नजदीकी लेनदेन कम कर दी जाएगी। अब केवल एक काउंटर पर ही नगद पैसे देकर टोल प्लाजा फाड़ कर सकेंगे आम जनता। बाकी सारे काउंटर पर फास्ट टैग स्कैन करने के उपकरण लगे होंगे जो फास्ट टैग लगे हुए वाहनों को अपने आप स्कैन कर पैसे भर देगी।
इस कदम को उठाने के पीछे तीन मुख्य कारण हैं एक तो भ्रष्टाचार, दूसरा है टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम लगने को रोकने के लिए और तीसरा है जाम में फंसे लोगो के इंधन को बचाने के लिए। बिहार में कुल 20 टोल प्लाजा है और इन पर सभी इन सभी पर फास्ट टैग से भुगतान की सुविधा प्रदान की जाएगी। सरकार पिछले 2 साल से फास्ट टैग पर काम कर रही है और इस काम में जो लाने के लिए भी इस कदम को महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
जहां लोगों को टोल प्लाजा से जाने के लिए ₹100 लगते हैं नगद पैसों के रूप में तो फास्ट टैग से इसमें ढाई रुपए की छूट मिलेगी। बिहार के 20 में से 16 टोल प्लाजा में फास्ट टैग से भुगतान करने की ट्रायल सफल रही है, जिस कारण सरकार इसे सभी टोल प्लाजा पर लागू करने के लिए उत्सुक है।

