4 वोट नही ला सकते बने है नेता, प्रशांत किशोर दलाल है: अजय आलोक
प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से निकालने के बाद अजय आलोक जी का बयान सामने आया है।
नीतीश जी ने कहा था कि अमित शाह के कहने पर मैंने इनको पार्टी में रखा था, यह सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि, “नीतीश जी ने यह बात 358 दिन पहले एक निजी टीवी चैनल पर कहा था, उस वक़्त से अब तक प्रशांत किशोर क्या गोली खा कर सोए हुए थे?, उसी वक़्त पार्टी छोर कर चले जाते…, ऐसा क्या नहीं होता है क्या की किसी पार्टी में आने के लिए पैरबी करवानी परती है, तो उन्होंने अपनी पैरबी करवाई। नीतीश जी ने भी कहा था पॉलिटिकल वर्कर बनकर आइए, पार्टी को सम्हलिए… किन्तु नहीं.. जो काम करना है, मुंह में खून लगा हुआ है पैसा कमाने का, ब्रांडिंग करने की, कॉरपोरेट बनने का तो कहा से राजनीति कार्यकर्ता बनेंगे हमारी तरह।”
प्रशांत किशोर के नए ट्वीट में पार्टी से निकाले जाने पर शुक्रिया कहा और नीतीश जी को उनकी कुर्सी मुबारक हो ऐसा कहा, इसपर अजय आलोक कहते है की, ” तो और क्या बोलेंगे, उनका जन्म भी हुआ था जब नीतीश जी मुख्यमंत्री कि कुर्सी पर बैठे थे। मोदी जी के कारण थोड़ा चर्चा में आ गए 2014 में वरना इनको कौन जनता है, खुद के बलबूते पर 4 वोट नहीं जुटा सकते है यह दोनों।”
इसके अलावा प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में कहा है
“राजनीति के दो corona virus को हमने isolate कर दिया हैं । शायद इन्होंने सदस्यता का नवीनीकरण भी नहीं करवाया हैं । ऐसे राजनीतिक corporate दलाल जो दल और नेता के चेहरे पे अपनी दिल्ली की दलाली और जेब चमकाते हैं ये लोग कोढ़ हैं किसी भी दल के लिए । बाक़ी दल ख़ासकर congress और AAP समझे।”

