जदयू नेता गोपालगंज को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ने के लिए इन ट्रेनों को गोपालगंज से ले जाने कि की मांग
जदयू नेता डॉक्टर आलोक कुमार सुमन ने लोकसभा में गोपालगंज के लोगो के लिए आवाज उठाई। उनका कहना है कि गोपालगंज कोई छोटा सा शहर नहीं है, यहां के लोगों के लिए कोई भी ऐसा ट्रेन मौजूद नहीं है जो देश के किसी भी बड़े शहर तक जाता हो।
कोई बड़ा सहर तो दूर सरकार गोपालगंज को देश के राजधानी दिल्ली से जोड़ने में भी असफल रही है। गोपालगंज के लोगो के साथ यह नाइंसाफी हो रही है। यहां के लोगों को किसी भी बड़े सहर का एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए या तो गोरखपुर या सीवान जाना पड़ता है जिससे लोगो को काफी तकलीफ होती है। डॉक्टर आलोक कुमार सुमन का कहना है कि गोपालगंज कि एक बड़ी आबादी देश और विदेश में काम करने जाती है और इनको दूसरे स्टेशन जाना पड़ता है ट्रेन पकड़े के लिए। इसी लिए उनकी मांग है कि वैशाली एक्सप्रेस और बिहार संपर्क क्रांति ट्रेनों को गोपालगंज होकर पास करवाया जाए।

इसके अलावा सुमन जी ने गोपालगंज में हो रही घरेलू गास कि किल्लत पर भी बात उठाया। घरेलू गैस ना मिलने के कारण लोगो को लंबी लाइनें लगानी पड़ रही है और उसके बावजूद गैस नहीं मिल पा रहा। यह एक गंभीर समस्या है जिसका समाधान करने में सरकार पूरी तरह फेल रही है अब तक।

