नीतीश कुमार देने जा रहे हैं बीजेपी को टक्कर सारी सीट पे अपने उमीदवार उतारेगी जदयू आने वाले चुनाव में।

जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए नीतीश कुमार अब दिल्ली से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। जदयू विधानसभा के सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। पहले झारखंड और अब दिल्ली में बीजेपी के साथ जेडीयू अपना नता तोड़ चुका है।

जानिए ऐसा क्यों हुआ अचानक से?

नीतीश कुमार का बहुत पुराना सपना रहा है कि जदयू को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में देश के सामने लाया जाए। उनके इसी काम को पूरा करने के लिए अब जेडीयू दिल्ली में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी, दिल्ली में बढ़ते हुए पूर्वांचली जनसंख्या को देखते हुए जदयू ने यह फैसला लिया है। इस बात को लेकर दिल्ली में कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई है इसमें खुद नीतीश कुमार शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे कि दिल्ली में कैसे चुनावों को जीता जाए।

दिल्ली के 70 सीटों में से 27 सीटों पर पूर्वांचली लोगों का दबदबा है। जदयू ने पहले ही झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का और किसी के साथ गठबंधन नहीं करने का एलान पहले ही कर रखा है, और अब यह दिल्ली में भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं इसे साफ साफ पता चलता है कि जदयू अब एक राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *