अब बटन दबा जर क्रॉस कर सकेंगे जेब्रा क्रोसिंग…
महानगरों की तर्ज पर अब पटना के पैदल यात्री भी बटन दबाकर जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करेंगे. पटना में ये नई व्यवस्था लागू हो गई है जिससे शहर के पैदल यात्रियों को अब सड़क क्रॉस करने में परेशानी नहीं होगी. पटना के हड़ताली मोड़, पुनाईचक और पटना जू के गेट संख्या 1 पर पुश बटन सिग्नल लगाया गया है. इस बटन की मदद से अब पैदल यात्री जेब्रा क्रॉसिंग से आसानी से सड़क पार करे सकेंगे.
पटना में इस नई व्यवस्था को नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने पुश बटन पैडेस्ट्रियन सिग्नल नाम देते हुए लॉन्च किया है. पटना में ये नई व्यवस्था कई सड़कों से रेड लाइट हटने के बाद की गई है.
पुस बटन के दबाने के बाद वेट का सिग्नल जलेगा और 5 मिनट बाद सड़क पार करने का इंडिकेटर जलना शुरू होगा. इस नई व्यवस्था के तहत 40 सेकेंड के लिए पैदल यात्रियों को ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन दिखेगा और सड़क से गुजर रहे गाड़ियों के लिए सिग्नल रेड होगा.

