अब पटना के महावीर मंदिर का कर सकेंगें लाइव दर्शन…
अगर आप पटना के महावीर मंदिर का दर्शन करना चाहते हैं तो सुविधा लाइव देखने की भी है। जंक्शन स्थित महावीर मंदिर का दर्शन शुक्रवार से आप लाइव कर सकेंगे। इसके लिए मंदिर प्रबंधन एवं रिलायंस जियो के बीच समझौता हुआ है।
इस योजना का शुभारंभ शुक्रवार को राज्यपाल फागू चौहान करेंगे। महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि पटना का हनुमान मंदिर पूर्वी भारत का पहला मंदिर है, जिसका प्रसारण शुरू किया जा रहा है।
रिलायंस जियो की ओर से अब तक देश के चार प्रमुख मंदिरों का लाइव प्रसारण कर रहा है। जियो मोबाइल एवं जियो टीवी पर प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिलायंस जियो के उपाध्यक्ष बालकृष्णन अय्यर भी मुंबई से आ रहे हैं। बताते चलें कि राजधानीवासियों की पटना जंक्शन के ठीक सामने स्थित इस मंदिर में बड़ी आस्था है।
महावीर मंदिर की ओर से शुक्रवार को ही श्रवण कुमारों को पुरस्कार दिया जाएगा। यहां पर सात लोगों को श्रवण कुमार का पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें पटना के आलोक प्रणव वर्मा, बलाई मिश्रा, आनंदनी कुमारी के साथ मोतिहारी के हिमांश कुमार, भागलपुर के शिव नारायण गुप्ता, दरभंगा के रंजय कुमार पांडेय और मुजफ्फरपुर के मनोज कुमार झा शामिल हैं।

