LJSP के प्रिंस राज ने सरकार पर उठाए सवाल, बिहार में बन्द परे मिलो के कारण लोग बाहर जाकर करते है काम और दिल्ली अग्निकांड जैसे घटनाओं में गवाते है अपनी जान
समस्तीपुर लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर सांसद बने युवा नेता प्रिंस राज ने पिछली मंगलवार को लोकसभा में अपने क्षेत्र समस्तीपुर में बन्द परे जुट मिल और ऐसे ही दर्जनों बन्द परे मिल जो पूरे बिहार में फैले है उनपर उठाए सवाल। कहा सालों से बन्द परा है मिल, 5000 से भी जायदा लोग हो गए बेरोजगार। ऐसा पहली दफा हुए है कि बिहार में बन्द परे मिलो को लेकर किसी सांसद ने लोकसभा में सवाल उठाए।
बिहार में बढ़ रहे बेरोजगारी को सरकार बहुत अनदेखा कर रही है जिस कारण लोग बिहार से पलायन कर बाहर काम करना जायदा पसंद करते है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली अग्निकांड में मृत पाए गए लोगो में से सबसे जायदा बिहार से आए मजदूरों कि संख्या थी। आज अगर बिहार में ही इनको नौकरी मिल जाती तो इतनी बड़ी दुर्घटना ना होती। इसके लिए जिम्मेदार कोन, नीतीश सरकार या या केंद्र सरकार?
प्रिंस राज ने दोनों सरकार पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि,” मिल खुलवाने की जिम्मेदारी राज्य और केंद्र सरकार की है।”
चाहे वह समस्तीपुर का जूट मिल हो या चंपारण के मोतिहारी और चकिया की चीनी मिल हो सभी मिलो पर सालों से ताला लगा हुआ है। लोग बेरोजगारी से जूझ रहे है, किसान अपने फसल काम दाम पर बेचने को मजबूर है। आखिर कब तक बिहार वासी ऐसा सेहते रहेंगे।

