बिहार के मनन मिश्रा ने रचा इतिहास, फिर से पांचवीं बार बने बीसीआई (BCI) के चेयरमैन

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाया है बिहार के गोपालगंज जिले से आए वरिष्ठ वकील मनन मिश्रा। लगातार पांचवीं बार चेयरमैन बनकर इन्होंने इतिहास रच दिया है। इनकी काबिलियत पर सबको इतना भरोसा है कि इन्हें बार काउंसिल का 5 बार चेयरमैन बनने का मौका दिया गया।

क्यों इतने लोक प्रिय है बिहार के मनन मिश्रा?

भारत के प्रसिद्ध वकील राम जेठमलानी तथा वीसी मिश्रा जिनका लोहा मानती है हर कोई उनको भी केवल 2 बार मौका मिल सका है बीसीआई के चेयरमैन बनने का। तो आप अंदाज़ लगाए कितने महान है मनन मिश्रा जिनको यह सौभाग्य 5 बार मिला!. पिछली शनिवार को दिल्ली में स्तिथ बीसीआई भवन में एकमत होकर मनन मिश्रा को बीसीआई चेयरमैन चुना वर्ष 2020 तक के लिए।

पहली बार वर्ष 2012 में बने थे वे बीसीआई चेयरमैन और तब से अब तक अपनी काबिलियत के बलबूते पर चेयरमैन बने रहे है। मिश्रा जी ने वर्ष 1980 में पटना के लॉ कॉलेज से वाकलती कि डिग्री हासिल की थी। शनिवार को फिर से चेयरमैन बनने के बाद अपने भाषण में मनन मिश्रा जी ने कहा कि, “यह जीत मेरी नही बल्कि पूरे देश के आम वकीलों की जीत है। खासकर बिहार के वकीलों ने जो प्यार व सम्मान दिया है उसे वह भूल नहीं सकते हैं। देशभर के वकीलों को मेडिक्लेम, ग्रुप इंश्योरेंस सहित उनके बैठने और बुनियादी सुविधा जल्द मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए कानून मंत्री से वार्ता हो चुकी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *