मरीजों को पटना से बड़े शहरों तक ले जाना हुआ आसान, बना नया एयर एम्बुलेंस, इतने पैसे लगते है
गंभीर रूप से जख्मी हो या गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज, जिनका इलाज अब पटना में संभव ना हो कर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, इत्यादि बड़े शहरों में हो सकता है उनको मिला है जीवनदान। पटना में बन गया नया एयर एंबुलेंस (Air Ambulance), जिसकी मदद से मरीजों को आप हवाई जहाज की मदद से देश के किसी भी कोने में के जा सकते है।
इस तरह कि सुविधा मिलेगी आपको
एयर एंबुलेंस कि सुविधा आपको (hospital to hospital) अस्पताल से अस्पताल होगा, यानी कि एयर एम्बुलेंस बुक करने के बाद उनके लोग मरीज को हॉस्पिटल से ले जाने से लेकर सफर करवा कर दूसरे शहर के अस्पताल तक पहुंचने की जिम्मेवारी लेंगे। इसे बुक करने के लिए आपको पटना एयरपोर्ट जाना होगा।
इतने रुपए लगेंगे आपको
एयर एंबुलेंस को पटना से दिल्ली तक के लिए बुक करने पर आपको लगेंगे ₹4.80 लाख। पटना से कोलकाता तक का चार्ज है ₹7.50 लाख। उड़ान भरने में अधिक समय लगने की वजह से कोलकाता तक का भरा इतना अधिक रखा गया है।

