नीतीश जी के आदेशानुसार बनेगा नया परीक्षा भवन, इतनी जमीन आवंटित की गई और यहां बनने जा रहा है भवन
बिहार के ऊर्जा से भरपूर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने फिर से एक बड़े काम को पूरा करने का दे दिया आदेश। इस बार काम है एक भव्य महल रूपी परीक्षा भवन बनाने का। यह परीक्षा भवन बनेगा बिहार की राजधानी पटना में।
यहां बनेगा इतना बड़ा परीक्षा भवन
परीक्षा भवन बनेगा पटना के पुरानी बायपास के नजदीक, इसके बनाने के लिए सरकार ने 6.79 एकड़ जमीन मुहैया करवाने का किया है वादा। पूरे जमीन में से5.78 एकड़ जमीन मिल चुकी है, शेष बचे 1.11 एकड़ जमीन के ट्रांसफर के लिए पटना के डीएम को पत्र लिखा है। बाहर से परीक्षा देने के लिए आने वाले विद्यार्थियों का भी ध्यान रखा गया है, जिस वजह से इस परीक्षा भवन को गांधी सेतु से केवल 100 मीटर की दूरी पर बनाया गया है जो कि लोग पैदल भी पार कर सकते हैं।
राज्य को होगा यह फायदा
इस परीक्षा भवन के बनने के बाद इसमें कुल 25000 बच्चे एक साथ परीक्षा दे सकते हैं। नीतीश कुमार ने दावा किया है कि इस भवन के बनने के बाद कदाचारमुक्त और पारदर्शी तरीके से परीक्षा होगी।

