नीतीश कुमार ने कि आने वाले चुनावों में अपने जीत का एलान किया
बिहार पटना कि खबर है कि नीतीश कुमार ने प्रेस को यह कहा की, जिस वर्ष उपचुनाव में उनका गठबंधन कम सीट जीत पता है, उसके अगले चुनाव में उनकी पार्टी और भी अधिक सीटों पर विजय पाएगी। आपको याद होगा वर्ष 2009 के उप चुनाव में 18 सीटों पर आम चुनाव हुए थे और उनमें 12 सीटों पर एनडीए को हार का चेहरा देखना पड़ा था। उसके बाद 2010 के विधानसभा चुनाव में जदयू – भाजपा को करीब तीन चौथाई सीटें हासिल हुई थीं।
देर शाम सचिवालय में आयोजित बैठक से लौटने के वक़्त, उप चुनाव के परिणाम पर सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने यह बात कही। अपनी प्रतिक्रिया के साथ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि “लोकतंत्र में जनता मालिक है और उसका फैसला स्वीकार्य है”। बिहार में एनडीए की शिकस्त पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये सब कहा।

