पप्पू यादव ने भाषण में जम कर हमला किया यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर…

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है. उन्‍होंने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ और पप्पू यादव एक ही राज्य में होते तो मैं सीने पर चढ़कर उनकी 32 हड्डियां तोड़ देता. समस्तीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस देश में जब जुल्म बढ़ता है तो वो रुई की तरह उड़ जाता है. पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस दौरान पागल तक कह डाला.

पप्‍पू यादव ने कहा कि देश को तोड़ने की साजिश चल रही है और जो देश को बांटने की राह पर चल रहे हैं उसे देशभक्त का जा रहा है. पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव सहित पूरे विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए ट्वीट करने का वक्त होता है, लेकिन जब जेएनयू में हमले होते हैं उस पर ट्वीट करने का इनलोगों के पास वक्त नहीं होता है.

पूर्व सांसद ने कहा कि 1 जनवरी के बाद इन विपक्षियों द्वारा एक भी ट्वीट नहीं किया गया है. पूरा देश डर के वातावरण में हो और विपक्ष घर में सोया हो व अपनी राजनीति में लगा हो यह मुल्क यह बर्दाश्त नहीं करेगा. पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इस वक्त उनकी पहली प्राथमिकता उत्तर प्रदेश को बचाना है, वहां के मंदिरों को बचाना है, वहां की बेटियों को बचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *