अब बिहार की कमान झारखंड के हाथ.. जानिए पूरी बात क्या है
हर विधानसभा चुनाव में राज्य की राजनीति कुछ दिनों के लिए रांची की ओर रवाना हो जाती है, इसबार भी इसी की संभावना है। राज्य के दो प्रमुख राजनतिक दल जदयू और राजद, झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। एनडीए की सहयोगी पार्टी लोजपा भी झारखंड कि तरफ भी अपनी नजर बना रहा है।
आपको तो याद होगा झारखंड की पहली बाबूलाल मरांडी की सरकार किस तरह जदयू की मदद से ही बनी थी। लंबे समय से झारखंड की राजनीति में पिछड़ रहा जदयू 2019 के विधानसभा चुनाव में अपनी आधार को मजबूत करने की होड़ में लगा हुआ है। इस काम को पूरा करने के लिए खुद मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मैदान में उतरे हुए हैं।
जहा तक बात रही जदयू और भाजपा के गठबंधन का, जदयू ने साफ कर दिया है कि भाजपा के साथ उसका सिर्फ बिहार में गठबंधन है, दूसरे राज्यों में उम्मीदवार खड़े करने से उनको कोई रोक नहीं सकता। बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा से जदयू के संबंध होने की संभावना सूत्रों के जरिए मिल रही है।

