CAB को लेकर बिहार में हालात खराब करने की है शाजिस, तेजस्वी यादव ने बुलाया बिहार बन्द
हाल ही चर्चा में आए नागरिकता बिल (CAB) जो लोकसभा, राज्यसभा और प्रेसिडेंट तीनों की अनुमति के साथ बिल बनने जा रहा है। इसी नागरिकता बिल के खिलाफ बिहार के लोगो को भरकने का ठान लिया है तेजस्वी यादव और उनके पार्टी के नेताओं ने। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बिहार बंद करने की अपील की है जो कि साफ-साफ बिहार में अशांति फैलाने की कोशिश की रूप से देखा जा सकता है।
उत्तर पूर्वी भारत में हालात कुछ दिन से काफी खराब है, उसके मुकाबले बिहार में तो मानो जैसे शांति कायम हो, कहीं भी कोई हल्ला नहीं कोई कर्फ्यू नहीं कुछ भी नहीं। इसका मतलब सिर्फ एक है की बिहार वासी काफी खुश है इस बिल के पास होने से। जबकि कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने फायदे के लिए बिहार बन्द बुलवा कर अशांति का माहौल बनाने की कोशिश में है। बिहार में अभी तक शांति बने रहने का श्रेय नीतीश सरकार को भी जाता है।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर 21 तारीख यानी कि शनिवार को बिहार बन्द बुलवाया है। इसी बीच तेजस्वी यादव के पिता लालू यादव ने अपने ट्वीट में एक शेर अर्ज़ किया है – “अभी आंखों की शमाएं जल रही हैं, उसूल जिंदा है, आप लोग मायूस मत होना अभी बीमार जिंदा है, हजारों जख्म खाकर भी मैं दुश्मनों के मुकाबिल हूं, खुदा का शुक्र अब तक दिल-ए-खुद्दार जिंदा है।”

