राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर की प्रक्रिया अप्रैल 2020 तक हो जायगी शुरू- सुशील मोदी

बिहार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने दावा किया है कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) की प्रक्रिया अप्रैल 2020 में शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया एक अप्रैल से 30 सितंबर तक चलाई जाएगी। सुशील मोदी ने यह भी दावा किया कि बिहार में यह 15 मई से 28 मई 2020 के बीच होगी। 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुशील मोदी ने कहा, ‘एनपीआर तैयार करने की प्रक्रिया 2010 में यूपीए शासन के दौरान शुरू हुई थी। उस वर्ष एक अप्रैल से 30 सितंबर तक यह प्रक्रिया पूरी हुई।’ एक सवाल के जवाब में सुशील मोदी ने जनगणना 2021 में जाति कॉलम जोड़े जाने का पक्ष लिया। 

उन्होंने कहा कि वह इसके लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे क्योंकि राज्य विधानमंडल ने इस संबंध में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर कि 2024 तक पूरे देश में एनआरसी लागू की जाएगी, उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री के यह कहने के बाद किसी के भी बयान का कोई मतलब नहीं कि सरकार ने इस पर कभी चर्चा नहीं की है।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *