बिहार: विश्व के टॉप 200 विवि में बिहार का तो दूर भारत के 650 विवि में से से एक भी शामिल नहीं…

बुधवार को आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन व सेमिनार जो कि ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ वाइस चांसलर एंड एकेडमीशियंस के द्वारा आयोजित की गई थी, में सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि, ” भारत में विश्व गुरु बनने की पूरी क्षमता है। हमारे विद्यार्थी ऐसा करने की पूरी क्षमता रखते हैं। हमारा अतीत उन्नत और गौरवशाली था, हम उसे फिर से पा सकते हैं।”

गंगा प्रसाद जी ने आगे जोर देकर कहा कि आखिर हम किस चीज में पीछे रह जा रहे हैं? आखिर क्या कमी है हमारे शिक्षा प्रणाली में? की देश में 650 वी वी रहते हुए भी हम विश्व के सर्वोच्च 200 वी वी में भी नहीं आते। यह एक चिंताजनक बात है। हमे इस विषय पर मंथन करना चाहिए और इससे निजात पाने की तरकीब निकालना चाहिए।

आगे उन्होंने कहा कि, अगर इसपर सरकार धयन दे तो जरूर कोई समाधान निकाल कर सामने आएगा। प्रधानमंत्री जी का सपना है नया भारत और इस सपने को साकार करने के लिए हम सभी को मेहनत करनी होगी। हालांकि इन्होंने वर्तमान शिक्षा नीति पर सवाल उठाए लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनमें निराशा नहीं है भविष्य को लेकर। सरकार ने कई साड़ी कद में उठाई शिक्षा नीति को और भी मजबूत करने के लिए लेकिन उनकी गुणवत्ता को बढ़ाए जाने में सरकार असफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *