राशन लेते वक़्त धयन दे कहीं आपके साथ भी तो धोखा नहीं हो रहा, खुलेआम इस प्रकार होती है डकैती

पूरे देश समेत बिहार के निचले और मध्य वर्गीय लोग पैसे बचाने के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली राशन का उपयोग करते हैं और जिन लोगों को राशन बांटने का भार दिया है वही लोग इन बेचारे गरीबों को लूट कर जाते हैं। ऐसे ही एक खबर गया से आई है जहां के प्रखंड बाराचट्टी पंचायत झाझ ग्राम तुलाचक की एक जन वितरण प्रणाली के दुकानदार पर धोखा धरी का इल्जाम लगा है।

इस तरह लूटा करते है यह लोग, आप भी सावधान रहें
मानवाधिकार सहायता केन्द्र के सचिव सह विकास अधिकारी प्रियदर्शी कुमार के मुताबिक जिस विक्रेता पर इल्जाम लगा है उसका नाम श्यामदेव प्र यादव अनुज्ञप्ति संख्या 12/16 एवं ग्राम कठौतिया का रहने वाला है। इनपर इंजम लगा है, उपभोक्ता को मनमाने ढ़ंग से का खाद्दान्न व किरासन तेल का वितरण करने का, एवं निर्धारित वजन से कम वितरण करने व निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलते थे यह। राशन का वितरण प्रत्येक माह नही करते थे।

सरकार ने इसके खिलाफ यह कदम उठाया
मानवाधिकार सहायता केन्द्र के सचिव सह विकास अधिकारी प्रियदर्शी कुमार ने कहा है कि, “सत्यापन गुप्त सुचना के आधार पर किया गया है जनवितरण प्रणाली बिक्रेता द्वारा उपभोक्ता का अधिकार का हनन करते हुए सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर रहे है,जनहित में सत्यापन प्रतिवेदन को आवश्यक कार्यवाई हेतु विभागीय पदाधिकारी एवं सम्बंधित पदाधिकारी को भेज दिया गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *