नीतीश कुमार की इस इच्छा को पूरी करने के लिए कड़ाके की ठंड में रविवार को भी सरकारी स्कूल व कार्यालय खुले रहेंगे

वर्ष 2020 के 19 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सूत्रों के मुताबिक करीब 4.27 करोड़ लोग शामिल होंगे। 19 जनवरी को रविवार का दिन है लेकिन फिर भी सरकारी स्कूल व कार्यालय उस दिन खुले रहेंगे इस कार्यक्रम की वजह से। आगे पढ़े अधिक जानकारी के लिए…

यह होने वाला है
बिहार में प्रकृति और पर्यावरण की ओर जनता की जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 जनवरी 2020 को एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। इस मानव श्रृंखला में करीब 4.27 करोड़ लोग शामिल होने जा रहे हैं सूत्रों के अनुसार। इस मानव श्रृंखला में वर्ग 1 से लेकर सभी बच्चों को शामिल किया जाएगा इनमें से वर्ग 1 से लेकर 4 तक के बच्चों को स्कूल के अंदर ही मानव श्रृंखला में शामिल किया जाएगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए विशेष आदेश के अनुसार सभी शहर के डीएम को कहा गया है कि हाईवे पर जहां ट्रैफिक काफी घनी रहती है वहां पर लोगों की सुरक्षा के लिए अधिक पुलिस बल लगाया जाए जब तक लोग घर ना पहुंच जाए वापस। इस पूरे मानव श्रृंखला का हवाई तरीकों से भी निगरानी रखी जाएगी।

19 तारीख को होने वाली मानव श्रृंखला करीब 16351 किलोमीटर लंबाई में फैली होगी। जिन रास्तों पर मानव श्रृंखला बनेगी उन पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर के 1:30 बजे तक यातायात को पुलिस द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। यह कार्यक्रम केवल आधे घंटे का है जो कि सुबह के 11:30 से 12:00 बजे तक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *