केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का CAA NRC NPR पर बड़ा बयान
सोमवार 20 जनवरी 2020 को पटना के एक होटल में हुए मीडिया के साथ वार्तालाप में केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने दिया CAA NRC NPR पर अपना बड़ा बयान।
जानिए उनका बयान
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी ने CAA NRC NPR के समर्थन में कहा कि, “संविधान ने सभी को अपनी बात रखने का अधिकार दिया है। चाहे कोई भी सरकार हो, किसी सरकार की हिम्मत नहीं है कि भारतीय नागरिक चाहे, हिंदू, मुसलमान, सिख या इसाई हो उसकी नागरिकता खत्म कर दे।
रामविलास जी आगे कहते है कि, “मुझे स्वयं का भी असली जन्मदिन मालूम नहीं है तो क्या हम हिंदुस्तान के नागरिक नहीं हुए। इस मुद्दे को उठाया था और उसमें संशोधन कर दिया गया है।छात्रों द्वारा किए जाने वाले आंदोलन पर सवाल किए जाने पर रामविलास पासवान ने कहा कि, “वे स्वयं 1974 के छात्र आंदोलन से राजनीति में आए हैं। छात्रों की अपनी भावना है । उन्हें रोक भी नहीं सकते । हम उनके बारे में धर्म के आधार पर सोचते भी नहीं हैं कि वे जामिया मिल्लिया अथवा जेएनयू के हैं।”

