बिहार महागठबंधन में भी सीएम कि कुर्सी को लेकर बवाल शुरू, तीखी बयानबाजी, लगता है इनको मेलगी कुर्सी

कुछ दिन पहले बीजेपी और जदयू के बीच ट्विटर पर मारपीट तक हो गई सीएम की कुर्सी को लेकर और इस बीच खबर आई है कि महागठबंधन में भी कुछ ऐसा ही हाल है। खबर यह है कि महागठबंधन में पार्टियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, बयानबाजी के ऊपर की आखिर महागठबंधन के जीतने के बाद कौन बनेगा सीएम।

बयानबाजी
इन सब का शुरुआत हुआ आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान से, उन्होंने कहा कि, “तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनेगी जिसे मानना है माने हम किसी का इंतज़ार नहीं करने वाले।” बस फिर क्या था जीतन राम मांझी भी थोड़े ना चुप बैठ कर देखते, उन्होंने भी घुमा कर जवाब दे डाला उनका कहना है कि, “पहले सभी दलों को बैठक हो तब ये फैसला हो कि सीएम पद के उम्मीदवार कौन होंगे”। इसपर कांग्रेस का केहना है कि, “अभी तय नहीं हुआ है कि महागठबंधन के नेता कौन होंगे।”

आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह की तीखी जुबान…
जगदानंद का बयान पढ़िए, “बिहार आरजेडी की तरफ देख रहा है और बिहार की तरफ पूरा भारत देख रहा है। अब हमलोगों की भूमिका तय हो गयी है, 16 से किशनगंज 17 से अररिया और 18 को कटिहार, इस यात्रा शुरुआत होने जा रही है। तेजस्वी निकल पड़ेंगे और चुनाव तक हमार अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि आरजेडी राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी है और सदन में मुख्य विपक्षी पार्टी के विपक्ष के नेता के रूप में तेजस्वी यादव है और विपक्ष के नेता ही आगे सरकार के नेता बनते हैं। इसमें नेतृत्व का कोई प्रश्न कहां से खड़ा हो रहा है। ये बीजेपी वाले लोगों को उलझा रहे हैं और उलझने का कोई मामला नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *