बिहार: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा डॉक्टरों और सहकर्मियों की की जाएगी भर्ती, कुल 1532 पदों पर होने वाली है नियुक्ति…
बिहार में होने जा रहा है कुल 1532 पदों पर बहाली, राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय में होगी सारी नियुक्तियां। आईजीआईसी यानी की इंदिरा गांधी हृदयरोग संस्थान को आदेश दिया गया है कि, वहां 250 बेड का हॉस्पिटल बनाया जाए और इस काम के लिए वह 383 नई भर्तिया की जाए। इसके अलावा आइजीआईसी में ग्रेड -2 कि 42 विशेष चिकित्सकों की तैनाती भी की जाएगी।
इन 42 विशेष चिकित्सकों में शामिल होंगे सर्जिकल, मेडिकल, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, एनएसथीसिया और पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी के डॉक्टर। कैबिनेट विभाग के सचिव डॉ दीपक प्रसाद ने अपने बयान में कहा कि आईजीआईजी मैं विशेष चिकित्सकों के साथ साथ तकनीकी प्रशासनिक और गैर तकनीकी स्तर पर भी कई सारे पदों पर बहाली की जाएगी। साथ ही डॉ दीपक प्रसाद ने इन सभी चीजों पर मंगलवार को अपनी मोहर लगाई।
आईजीआईईसी में फिलहाल केवल 145 बेड मौजूद हैं, जिसे बढ़ा कर 250 करने का इरादा है। विशेष चिकित्सकों के पद पर बहाली होने वाले डॉक्टरों के लिए कार्डियोलॉजी में 14 सीटें हैं एनेस्थीसिया में 8 सीटें हैं सर्जिकल में 10 सीटें हैं पैथोलॉजी कार्डियोलॉजी के 4 सीटें हैं रेडियोलॉजी कार्डियोलॉजी के भी 4 सीट है पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी के दो सीट है।

