बिहार: लोगो का सबसे बड़ा सवाल क्या तेजस्वी यादव शामिल होंगे इस बार के विधानसभा शीतकालीन सत्र के राजनीतिक मामलों में?

इस शुक्रवार से शुरू होने जा रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र को सियासी घमासान युद्ध की शुरुआत मानी जा रही है। और लोगो के बीच केवल एक सवाल है कि, क्या तेजस्वी यादव इस बार के विधानसभा में राजनीतिक उठक बैठक में शामिल होंगे?

इससे पहले यह जान ले की इससे पहले के बजट सत्र के वक़्त तेजस्वी यादव का योगदान नगण्‍य बराबर था, वे केवल 3 दिन ही बजट सत्र के लिए आए थे विधानसभा में। इस बार के शीतकालीन सत्र में हंगामा होना तय है। लोगो के हित में नए योजनाओं की घोषणा की जा सकती है। विपक्ष जनता के हित के नाम पर जम के राजनीति करने वाले है इतना तो तय है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सभी सदस्यों से सकारात्मक भागीदारी की अपील करते हुए अपना बयान मीडिया से साझा किया।

शीतकालीन सत्र काफी छोटा होने वाला है और बैठक भी कम है फिर भी विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी जी के बयान से यह साफ हो जाता है कि इस बार के सत्र में जरूर कोई बात है। और बात रही तेजस्वी यादव के आने का तो इस बात पर कोई भी राजनीतिक पार्टी दावे से कुछ नहीं कह पा रही है। फिलहाल झारखंड में होने जा रहे चुनाव में तेजस्वी यादव अपना भागीदारी निभा रहे हैं। फिलहाल उनका सरा ध्यान उसी तरफ केन्द्रित है जिस वजह से शीतकालीन सत्र में उनका दिखाई देना मुश्किल लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *