मंगलवार को दरभंगा वासियों को मिला एक बहुत बड़ा सौगात, जेपी नड्डा ने दिया एम्स(AIIMS) को लेकर बड़ा बयान.
पभारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पटना में मंगलवार को एम्स (AIIMS) को लेकर दीया एक बहुत ही बड़ा बयान। जेपी नड्डा ने यह बात साफ साफ कहा है कि, दरभंगा में ही बनेगा अगला एम्स। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में कई सारे नई नई योजनाएं और आने वाली है, और केंद्र सरकार की नजरें बिहार के ऊपर बनी रहेगी। इस सिलसिले में उन्होंने आगे यह भी कहा कि, बिहार की अब शक्ल सूरत पूरी तरह से बदल रही है और वह उन्नति की ओर आगे बढ़ती जा रही है।
जदयू के नेता संजय कुमार झा ने अपने फेसबुक पोस्ट में यह लिखा था कि, नरेंद्र मोदी जी दरभंगा में जल्द से जल्द ऐम्स बनाने की मांग कर रहे हैं। उस पोस्ट पर संजय कुमार झा ने आगे यह लिखा कि, नीतीश कुमार की मनसा पहले से ही दरभंगा में एम्स बनाने की थी। पीएमओ (P.M.O) में हुई बैठक के अनुसार दरभंगा मेडिकल कॉलेज यानी डीएमसीएच (DMCH) को अपग्रेड करके एम्स(AIIMS) बनाया जाएगा। सरकार के इस कदम से केवल दरभंगा जिला को ही नहीं, पूरे बिहार में लोग इसका फायदा उठा सकेंगे। यह राज्य का दूसरा एम्स होने जा रहा है।

