पटना: नए बने जेपी पुल पर ओवरलोडिंग का खतरा

बिहार राज्य सड़क विकास निगम को रेलवे के अधिकारियों ने जेपी पुल पर ओवरलोडिंग से सावधान किया। रेलवे की तरफ से औपचारिक पत्र लिखकर बिहार राज्य सड़क विकास निगम को जेपी पुल को ओवरलोड से मुक्त करने के सुझाव दिए और विभिन्न तरह की एहतियात बरतने का भी मशवरा दिया।

रेलवे द्वारा दी गई पत्र के बारे में मीडिया से पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने अपना बयान साझा किया। उनका कहना है कि, ” जेपी पुल पर भारी वाहन की परिचालन की अनुमति देने के बाद ही रेलवे ने स्वत संज्ञान इस पत्र को लिखा है और इस पत्र के अनुसार जेपी सेतु पर आई आर आर सी क्लास 8 और आई आर सी क्लास तक के लोडेड वाहनों को परिचालन की अनुमति दी गई है और पुल को बिल्डिंग से बचाने के लिए नगर निगम को कई सारे बिंदुओं पर अपना विमर्श दिया है रेलवे ने”।

आगे उन्होंने कहा कि, ” किसी भी पुलिया सड़क पर ओवरलोड वाहनों के परिचालन से खतरा हो सकता है।” इस पत्र के सामने आने के बाद आम जनता के बीच जेपी पुल के भविष्य को लेकर चिंता उत्पन्न हो रही है। लोगों के बीच एक ही सवाल है क्या नया जेपी सेतु, गांधी सेतु की तरह दिव्यांग बनकर रह जाएगा। रूद्र के हवाले से मालूम चला है कि आम जनता भी नहीं बने जेपी पुल पर ओवरलोडिंग से अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *