गया बिहार: सेना के 16वें पासिंग आउट परेड में 96 अफसरों को सेना में भर्ती

शनिवार को बिहार के गया में सेना के 16 पासिंग आउट परेड में 96 अफसरों को सेना में भर्ती होने का मौका मिला। इस परेड का आयोजन ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी के राज्यवर्द्धन स्टेडियम मैं रखा गया था।

जानिए क्या क्या हुआ परेड में

इस परेड का मुख्य आकर्षण था, विंग्स और जेंटलमैन कैडेट्स का बेजोड़ युद्ध कौशल का प्रदर्शन। थल और वायु सेना के जांबाजों ने जमीन से लेकर आसमान तक अपने हैरतंगेज कारनामे दिखाएं। ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी के राज्यवर्द्धन स्टेडियम में सेना के जवानों ने इसी तरह के कई कारनामे दिखाएं।

इस परेड के मौके पर जिन 96 ट्रेनी को नौकरी मिली वह सभी भारतीय सेना के विभिन्न पदों पर मिली है। इनमे से 4 लोग भूटान से थे जिनको भूतनी सेना यानी कि भूटान रोयल आर्मी में अफसर बनने का मौका मिला। कार्यक्रम के दौरान कई भारतीय सेना के अधिकारी 10000 फुट की ऊंचाई से पैराशूट की मदद से ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी के राज्यवर्द्धन स्टेडियम में उतरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *