शेल्टर होम में हुए दुष्कर्म पर नीतीश सरकार की अनदेखी, सीबीआई जांच के बाद भी सरकार सो रही

मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में हुए दुष्कर्म में 71 सरकारी कर्मचारियों पर दोष आया है सीबीआई जांच के बाद। इन 71 में से 25 लोग तो डीएम की कुर्सी पर बैठ चुके है, क्या इतने हाई प्रोफ़ाइल व्यक्तियों पर उंगली उठने के कारण केस में ढिलाई है?

मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन शोषण मामले की जांच कर रही सीबीआई के मुताबिक, दोषी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की सिफारिश की गई है। राज्य सरकार को उनकी सूची भी भेजी, दोषी पाए गए 25 में से 5 डीएम ने पूर्वी चंपारण जिले में नौकरी की थी।

बिहार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अमीर सुभानी ने शनिवार को इस मामले के बारे में पूछे जाने पर अपने बयान में कहा कि, “सरकार उन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करेगी, जिनके खिलाफ सीबीआई अभियोजन स्वीकृति की मांग करेगी। वर्तमान में, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी), जो सूची से सुसज्जित किया गया है, अनियमितताओं की भयावहता की जांच करने में व्यस्त है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *