पुराने हाईवे समेत बिहार के 7 जिलों के रास्तों का किया जाएगा नवीकरण

बिहार में नीतीश सरकार आने के बाद ही बिहार वासियों ने अच्छी सड़कें देखी हैं, लालू यादव बिहार की सत्ता की कुर्सी पर बैठे थे तब लोग रास्ते में नहीं गड्ढे में चलते थे। इस बार भी नीतीश कुमार अच्छे सड़क बनवाने के अपने सपने को कायम रखते हुए एक हाईवे और बिहार के 7 जिलों के सड़कों को पूर्ण रूप से नवीकरण करने के लिए 165 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

जानिए कौनसे सड़कों की नवीकरण होने वाली है?

सरकार की घोषणा के अनुसार एक हाईवे का नवीकरण होने वाला है जो कि दरभंगा और खगरिया को जोड़ता है। यह एक स्टेट हाईवे है जिसका मतलब इसके निर्माण से लेकर देखरेख की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है, इसमें केंद्र सरकार केवल पैसों की मदद कर सकती है। इस बड़े से निर्माण कार्य के लिए पहले ही सरकार ने 165 करोड़ रुपयों का बजट पास के दिया है।

मधेपुरा, गया, कटिहार, नालंदा, दरभंगा… जैसे जिलों मी होने वाला है काम

बढ़ते हुए ट्रैफिक को देखकर बिहार राज्य मार्ग बनाने वाली संस्थान ने फैसला लिया है कि इन 7 जिलों में 2 ओवर ब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा। कुल 7 जिलों में जड़ जड़ पड़ी 8 सड़कों की मरम्मत कर पुनर्जीवन दिया जाएगा। खबर है कि सरकार ने दावे से कहा है की इस काम कि 2 वर्षों के भीतर पूरा के लिए जाएगा। लेकिन सरकार के पिछले कामों कि गति को देखते हुए उम्मीद कम है, अनुमान लगाया जाए तो इस काम मी काम से काम 5 वर्ष का समय लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *