बिहार के कई जिलों के युवाओं को मिला मौका सेना में जाने का…
4 से 16 जनवरी तक पूर्वी उत्तरी बिहार के 12 जिले सुपौल, सहरसा, किशनगंज, बांका, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय तथा भागलपुर के स्थायी निवासी तथा शैक्षणिक रूप से सुयोग्य व शारीरिक रूप से फिट युवाओं को सेना भर्ती में शामिल करने के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए समाहरणालय के सभाकक्ष में शनिवार को आर्मी भर्ती बोर्ड कटिहार तथा जिला प्रशासन के साथ जनवरी प्रथम सप्ताह में कटिहार में आयोजित होने वाली आर्मी भर्ती रैली को लेकर समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी पूनम की ओर से स्थानीय प्रशासन का भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।
कर्नल पूंडे ने बताया कि आर्मी में भर्ती के लिए 12 जिलों के युवा अभी भी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। बेरोजगार तथा देश सेवा की इच्छा रखने वाले युवा अभी भी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद वे निश्चित अवधि में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा यह पूरी भर्ती प्रक्रिया मेरिट तथा सॉफ्टवेयर आधारित है। जाली कागजात लेकर कोई भर्ती न हो जाये, इसके लिए शिक्षा विभाग तथा पुलिस से मदद मांगी गयी है।

