नीतीश कुमार का कड़ा निर्णय, नहीं होने देंगे NRC लागू

बढ़ते विरोध के बीच, बिहार के सी.एम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि, नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर NRC(एनआरसी) प्रक्रिया को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत के वक़्त जब नीतीश कुमार से पूछा गया कि क्या NRC बिहार में लागू होगा? तो उन्होंने जवाब में कहा कि, ” कहे को एनआरसी(NRC) लागू होगा? बिल्कुल नहीं होगा!“। ऐसा पहली बार हुआ है कि नीतीश कुमार ने एनआरसी के बारे में औपचारिक रूप से कोई बयान सामने रखा है।

एनआरसी का विरोध करने वाला बिहार आठवां राज्य है, जिसे विपक्षी दलों और अन्य लोगों ने मुस्लिम विरोधी करार दिया है, साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि इससे दलितों को परेशानी होगी। राजनीतिक की जानकार नीतीश सरकार के इस कदम को बीजेपी के खिलाफ देख रही है और उनके भविष्य के रिश्ते को तोड़ती हुई नजर आ रही है। इसके बाद हम कह सकते हैं कि बिहार में आखिरकार बीजेपी और नीतीश सरकार के बीच दरार आ चुका है।

इसी बीच लोजपा ने बयान जारी कर कहा है कि, “LJP यह आश्वासन देना चाहता है कि यह NRC के संबंध में मुसलमानों, दलितों और समाज के अन्य वंचित वर्गों की चिंताओं का पूरा ध्यान रखेगा। LJP किसी भी कानून का समर्थन नहीं करेगा जो सबके हित में ना हो”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *