मुख्यमंत्री ने पटना में भव्य खादी मॉल का किया उद्घाटन, कई तरह के प्रोडक्ट है सम्मिलित, खबर जाने विस्तार से

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना में पूर्वी गांधी मैदान स्थित नवनिर्मित बिहार खादी मॉल का उद्घाटन किया। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा निर्मित देश के इस पहले खादी मॉल में सभी प्रकार के खादी वस्त्र और ग्रामोद्योग से जुड़ी चीजें एक छत के नीचे मिल सकेंगी। यहां खादी के कपड़ों पर 20 प्रतिशत छूट दी जा रही है।

इस मॉल का उद्घाटन करने जब नीतीश कुमार मॉल पहुंचे तो तीन मंजिल में बने इस मॉल के हर सेक्शन में जाकर खादी वस्त्र से लेकर अन्य प्रोडक्ट को भी देखा। मॉल देखने के बाद नीतीश ने इस मॉल को बिहार के लिए बेहद खास बताया। साथ ही बिहार वासियों के लिए भी बड़ी सौगात बताया।

आपको बता दे कि खादी मॉल में महिला, पुरुषों और बच्चों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। यहां लोग कपड़े सिलवा भी सकते हैं। मॉल में भागलपुर का मशहूर कतरनी चूड़ा और चावल के अलावा दरभंगा का मखाना भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *