मैथिली शब्द ‘पाग’ को मिली अंग्रेजी डिक्सनरी में जगह…

मिथिला की आन-बान और शान का प्रतीक ‘पाग‘ जिस पर भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया है उसे अब अंग्रेजी शब्दकोश में शामिल कर लिया गया है। मैकमिलन डिक्शनरी ने हाल ही में ‘पाग’ शब्द को शामिल किया है।

मैकमिलन डिक्शनरी में पाग को एक ऐसी टोपी (हेडगेअर) के रूप में बताया गया है जिसे भारत के मिथिला क्षेत्र के लोग पहनते हैं। डिक्शनरी में बताया गया है कि पाग पहनने की सदियों पूर्व की संस्कृति की रक्षा के लिए मिथिलालोक फाउंडेशन द्वारा ‘पाग बचाओ’ अभियान चलाया गया था।

मिथिलालोक फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. बीरबल झा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि उनकी संस्कृति की पहचान से अब अंग्रेजी भाषा के लोग भी अवगत होंगे।

डॉ. झा ने बताया कि मैथिल समुदाय में पाग पहनने की परंपरा अति प्राचीन काल से है और इसे मिथिला की संस्कृति में सम्मान का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में पेड़-पौधों की पत्तियों से पाग बनाया जाता था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *