झारखंड चुनावी नतीजों से बिहार में उथल पुथल,बिहार चुनाव में इसका क्या असर होगा
आज झारखंड में चुनाव के नतीजे आ रहे है, शुरुवाती रुझानों के मुताबिक महागठबंधन बीजेपी से भी आगए चल रही है लगभग 6-7 सीटों से। बीजेपी 30 तो महागठबंधन 37 पर। लेकिन इन सब के बीच में खास बात यह है कि जदयू को अगर अलग के देखा जाए तो उसको एक भी सीट नहीं मिली और जबकि लालू यादव की पार्टी आरजेडी 4 सीटों को लेकर बैठी है।
इसको लोग आरजेडी का पुनर्जन्म की तरह देख रहे है, क्योंकि आरजेडी के मुख्य नेता जो अभी जेल में है उसके बावजूद 4 सीटें मिलने कोई आम बात नहीं। इसका असर हमे बिहार में जरूर दिखने को मिलेगा। बिहार में जल्द ही होने जा रहे चुनाव में अगर आरजेडी अलग होकर बीजेपी और नीतीश सरकार के खिलाफ लड़ाई कि तो उनको हराना काफी मुश्किल माना जा रहा है। इसके अलावा झारखंड में महागठबंधन में कांग्रेस ही एक है जो अब तक सबसे जायदा सीटों को लाया है।
मगर दूसरी आेर बीजेपी एक मात्र ऐसा पार्टी है जो सिर्फ अकेले के दम पे अब तक 30 सीटों पर विजय पाई है। अब देखना है कि राज्यपाल किस पार्टी को बुला कर सरकार बनाने की अनुमति देगी। हो सकता है वह सबसे बड़ी पार्टी को बुलाए जिसको लगभग बहुमत मिला है यानी कि बीजेपी या फिर महागठबंधन को बुलाए जो कि एक खिचड़ी पार्टी है जिसको किसी तरह बहुमत मिली है।

