केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का नया बयान, कहा “हर स्कूल में भागवत गीता पढ़ाना चाहिए”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी ने फिर एक ऐसा बयान दिया जो कि काफी चर्चा में है। उन्होंने कहा कि “देश के हर स्कूलों में भागवत गीता का पाठ पढ़ाना और उसके बारे में ज्ञान फैलाना जरूरी है”

मीडिया के समक्ष केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने बयान में कहा कि, “हम अपने बच्चों को मिशनरी स्कूल में भेजते हैं। वहां से पढ़कर वे आईआईटी के जरिए इंजीनियर बनते हैं और विदेश जाते हैं। उनमें से अधिकतर बीफ खाने लग जाते हैं। क्यों? क्योंकि हम उन्हें सांस्कृतिक और पारंपरिक मूल्यों के बारे में नहीं सिखाते हैं।” यह सारा माजरा है गाय को लेकर, जो बच्चे विदेश पढ़ने जाते हैं या नौकरी करने जाते हैं वहां की संस्कृति में घुलमिल जाते हैं और भारतीय संस्कृति भूल कर वहां पर गाय के मांस का सेवन करते हैं। इसी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यह बयान जारी किया है।

यह ऐसा पहला बार नहीं है कि गिरिराज सिंह ने ऐसा बयान दिया और जो कि उन्हें सुर्खियों में बनाए रखती हो। इससे पहले गिरिराज सिंह ने अजीबोगरीब बयान में कहा था कि “अब हम भारत को गाय पैदा करने की फैक्ट्री बना देंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *