मोदी जी का तोहफा, बिहार को मिले 2 कृषि कर्मण पुरस्कार, 4 करोड़ रुपए, 4 कृषि भाई को किया सम्मानित

कर्नाटक के तुमकुर में बुधवार को आयोजित किए गए एक कार्यकर्म में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार को 2 कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया। बिहार को पुरूस्कार मिलने का कारण है बिहार में हो रहे मोटे अनाज में मक्का एवं गेहूं का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन। पहला पुरूस्कार मिला बिहार के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार को।

क्या है कृषि कर्मण पुरस्कार, केवल कुछ को क्यों मिलता है यह

असल में कृषि कर्मण पुरस्कार पाना अत्यधिक मुश्किल है, जो राज्य गेहूं, चावल, दालें और मोटे अनाज में उत्कृष्ट पैदावार करती है केवल उसी राज्य की इस पुरुष्कर से सम्मानित किया जाता है। असल में बिहार राज्य में वर्ष 2016 से वर्ष 2018 तक मक्का और गेहूं की बंपर उत्पादन होने के कारण बिहार को सम्मानित करने की पहल की गई है।

पुरस्कार के साथ और यह भी मिला

मक्का और गेहूं की बंपर उत्पादन करने के लिए बिहार राज्य सरकार को दोनों फसलों के लिए 2-2 करोड़ रुपए मिले यानी की 4 करोड़। सर्वश्रेष्ठ उत्पादन के लिए बिहार के 4 किसानों को सम्मानित किया गया साथ ही उनके बैंक खातों में दो 2-2 लाख रुपए भेज दिए गए और उनको सम्मानित खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *