हाजीपुर जेल में शातिर सोना चोर कि गोली मार कर हत्या, पूरे कारागार में आतंक

यह घटना हाजीपुर जेल में शुक्रवार की है जहां पर 55 किलो सोना चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी मनीष सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या हुई भी तो कहां जहां पुलिस का सबसे सुरक्षित घेराबंदी था। इस घटना के घटने के बाद जेल में कैद बाकी कैदियों ने बवाल शुरू कर दिया जिसे रोक पाना पुलिस की शक्तियों के पार हो रहा था, इस लिए उनपर लाठी चार्ज करना परा।

पूरी घटना जाने

मनीष सिंह हाजीपुर में स्थित मुथूट फाइनेंस के शाखा पर हुए 55 किलो सोना चोरी का आरोपी था जिसे सीसीटीवी कैमरा फुटेज देख पकड़ा गया था, उसके साथियों के बारे में जानकारी लेने के लिए पुलिस उसकी पूछताछ कर रही थी जिसके बद उसका तबीयत खराब हुआ। तबीयत खराब होने के बाद उसे जेल के मेडिकल वार्ड मी रखा गया जहां पर कुछ लोगो में उसे 5 गोलियां मारी। डॉक्टर के आने से पहले मनीष ने दम तोड़ दिया।

मौके से 3 खोखे भी बरामद हुए है। इस घटना के बाद पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है और लोगो को आश्वाशन दिया है इस पूरे घटना कि जांच करने का, आखिर एक जेल के अंदर आरोपी घुसे कैसे और साथ में बंदूक कैसे लेकर आए, इन सभी बातों का उत्तर जांच पूरी होने के बाद मिलेगा, ऐसा कहना है पुलिस का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *