लालू यादव के लिए बढ़ी मुश्किलें, CBI ने की सजा बढ़ाने कि मांग, झारखंड हाईकोर्ट में दायर कि याचिका

लालू यादव की मुश्किलें कम होने के नाम ही नही ले रही है, घोटाले में पाए गए दोषी आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं उनके अन्य साथियों कि सजा बढ़ाने के लिए सीबीआई ने झारखंड कोर्ट से मांग की है। इसके लिए सीबीआई में झारखंड कोर्ट जिसकी सुनवाई मंगलवार को हुई थी।

देवघर ट्रेजरी के अवैध निकासी के मामले में दोषी लालू प्रसाद यादव, आरके राणा, बेक जूलियस, महेश प्रसाद, फूलचंद सिंह और सुबीर कुमार भट्टाचार्य की सजा को बढ़ाने के लिए सीबीआई ने कोर्ट से मांग की है। कोर्ट ने उन्हें साढ़े 3 साल की सजा दी है जबकि सीबीआई द्वारा दिए गए याचिका में उन्हें कम से कम 7 साल की सजा देने की मांग की गई है।

याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश एके सिंह अौर केपी देव ने पुरी सुनवाई नहीं कि एवं कोर्ट ने इस मामले को दूसरे सक्षम बेंच में भेजने का निर्देश दिया है। अब देखना होगा कि लालू प्रसाद यादव की सजा इस मामले में बढ़ती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *