कन्हैया कुमार को बिहार पुलिस ने लिया हिरासत में…

सीपीआई नेता कन्हैया कुमार को आज बिहार की पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कन्हैया कुमार नागरिकता संशोधन कानून,एनपीआर और एनआरसी के विरोध में 1 महीने की जन-गण-मन यात्रा की शुरुआत करने जा रहे थे। इसके लिए वे बेतिया जा रहे थे, हालांकि इसके पहले पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

इसको लेकर कन्हैया कुमार ने अपने अधिकारी टि्वटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया कि, “आज बापू-धाम (चम्पारण) में गांधीजी को नमन करके ग़रीब-विरोधी CAA-NRC-NPR के विरोध में एक महीने की जन-गण-मन यात्रा की शुरूआत होनी थी। समाज के सभी तबक़ों के लोग इस यात्रा में शामिल होने के लिए मौजूद हैं, लेकिन प्रशासन ने कुछ देर पहले हम सबको हिरासत में ले लिया है।

खैर अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आऩे वाले समय में क्या नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राजनीतिक किस ओर करवट होती है। यह तो आऩे वाला वक्त बताएगा, हालांकि जिस तरह कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी पार्टी इसके खिलाफ है। उससे यह कहना गलयत नहीं होगा कि आने वाले समय में बीजेपी के लिए रास्ता आसान नहीं रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *