बिहार के 70 बच्चो को मिलेगा प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का सौभाग्य, अवसर है “परीक्षा पे चर्चा”

20 जनवरी 2020 को दिल्ली में होने जा रहा है “परीक्षा पे चर्चा” कार्यकर्म, जिसमे देश के प्रधानमंत्री खुद हिस्सा लेने वाले है और बच्चो से बात करेंगे विभिन्न विषयो पर। इस कार्यक्रम में पूरे देश से सैकड़ों बच्चे हिस्सा लेंगे मगर हिस्सा लेने के लिए उनका चयन किया जाएगा। इसी बीच बिहार राज्य से हिस्सा लेने के लिए कुल 70 बच्चो का चयन किया गया है जो अपने आप में गर्व की बात है बिहार के लिए।

यह कार्यकर्म दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे से होगा। चयनित बच्चो के साथ एस्कॉर्ट(escort) शिक्षकों को भेजा जाएगा सरकार द्वारा।

चयन किए गए 70 बच्चो में से 35 लड़के और 35 लड़कियां है। इन सभी बच्चो का चयन बिहार के स्कूलों से किया गया है। सभी बच्चे 9th ,10th ,11th और 12th वर्ग में पढ़ने वाले है। इनके साथ 4 पुरुष शिक्षक और 4 महिला शिक्षकों को वेजा जाएगा गार्जियन बना कर।

पटना शहर से 19 बच्चो को चुना गया है जिनमे से 10 लड़की और 9 लड़के है। इसके अलावा अररिया से 2, किशनगंज से 6, पूर्णिया से 4, बेगूसराय के 6, खगड़िया के 4, मुजफ्फरपुर के 6, सारण के 2, वैशाली के 2, दरभंगा के 4, समस्तीपुर के 6, भागलपुर के 2, भोजपुर के 3, मुंगेर के 2 और नालंदा के 2 का चयन किया गया है सरकार द्वारा।

चयनित प्रतिभागियों को

ParikshaPeCharcha2020 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक लाइव इंटरैक्टिव सत्र में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 20 जनवरी 2020 को नई दिल्ली में निर्धारित छात्रों के साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरेक्टिव सत्र में सबसे अच्छी प्रतिक्रियाएं दिखाई जाएंगी।
सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *