शेल्टर होम्स को लेकर 25 डीएम पर होगी कार्रवाई

बिहार के 17 शेल्टर होम में बच्चों से यौन शोषण औरप्रताड़ना के मामले में जल्द ही राज्य के 25 डीएम और46 अन्य सरकारी अधिकारियों पर गिरने वाली है। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने सभी सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए बिहार के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है।


सीबीआई के एसपी देवेंद्र सिंह ने वकील के माध्यम से अपना हलफनामा दायर करते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने 28 नवंबर 2018 को उन्हें मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के अतिरिक्त बिहार के अन्य 16 शेल्टर होम की जांच करने का आदेश दिया था। उन्होंने जांच की। बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के अतिरिक्त 12 अन्य केस दर्ज किए गए थे। उक्त सभी मामलों की सीबीआई ने दोबारा जांच की।

कहां के बालिकागृह और किन पर कार्रवाई के लिए लिखा

1. चिल्ड्रन होम फोर बॉयज, गया- 2 डीएम, 1 सरकारी अधिकारी और 13 चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी के सदस्य और अन्य लोगों को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
2. चिल्ड्रन होम फोर बॉयज, भागलपुर- 2 डीएम, 3 सरकारी अधिकारी और 6 अन्य लोगों कोब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
3. शार्ट स्टे होम, मुंगेर- यहां पर अधिकारियों को इंस्पेक्शन के संबंध में विशेष निर्देश दिए जाने की जरूरत है
4. चिल्ड्रन होम फोर बॉयज, मुंगेर- 1 डीएम और 2 अन्यलोगों को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
5. शार्ट स्टे होम, पटना – 1 डीएम, 2 सरकारी अधिकारी और 3 संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
6. कौशल कुटीर, पटना- एक सरकारी अधिकारी
7. चिल्ड्रन होम फोर बॉयज, मोतीहारी- 2 डीएम
8. शार्ट स्टे होम, मोतीहारी- 5 डीएम, 5 सरकारी अधिकार और 1 एनजीओ सखी को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
9. शार्ट स्टे होम, कैमूर- 7 डीएम, 11 सरकारी अधिकारी और 1 ब्लैकलिस्ट की सिफारिश
10. शार्ट स्टे होम, मधेपुरा- 1 डीएम और 5 सरकारी अधिकारी
11. आब्जर्वेशन होम, अररिया- 1 डीएम और 5 सरकारी अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *