बिहार की दो बेटियां करेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी वार्ता…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार देश भर के बच्चों के साथ उनकी परीक्षा की तैयारी पर चर्चा करेंगे। इस चर्चा में उनसे देश भर के बच्चों के साथ बिहार की दो बेटियां भी बात करेंगी। ये दोनों परीक्षा की तैयारी काे लेकर उनसे जानकारी लेंगी। बिहार की ये दोनों बेटियां भोजपुर जिले की हैं। दोनों अपने चयन को लेकर काफी उत्साहित हैं। घर वाले ही नहीं, शहर के शिक्षाविद् भी खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
चयनित होने वाली प्रीति मिश्रा बामपाली स्थित ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय, तो निशा पाल धनपुरा स्थित एसटीएसवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है। विद्यालय परिवारों की ओर से चयनित छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी हैं।
प्रीति मिश्रा ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने वाली प्राचार्या सीपी जैन का आभार व्यक्त करते हुए अपने अभिभावकों को भी इस सफलता का श्रेय दिया है। वहीं, एसटीएसवी इंटरनेशनल स्कूल की निशा पाल को उत्साहवर्धन करने में निदेशक मनोज सिंह, ओम प्रकाश सिंह, प्राचार्य एवं अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

