बीहार में मानव श्रृंखला का बनेगा रिकॉर्ड…
बिहार में 19 जनवरी को रिकॉर्ड बनेगा। शिक्षा विभाग की ओर से मानव श्रृंखला के प्रति लोगों में जागरूकता लाने और वातावरण निर्माण के लिए अबतक 11 लाख नारे लिखवाये जा चुके हैं, जबकि 1533 स्थानों पर ‘वाल पेंटिंग’ कराई गई है।
उधर, मानव श्रृंखला की तैयारी पर सीएम नीतीश कुमार खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वे अपनी जल जीवन हरियाली यात्रा में इसके लिए लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, 14 जनवरी को मानव श्रृंखला की तैयारी की समीक्षा भी होगी।
इतना ही नहीं, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन के मुताबिक लोकसभा और राज्यसभा के बिहारी सांसदों के नाम से मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री की अपील को स्पीड पोस्ट से भेज दिया गया है, जबकि बिहार विधान मंडल के सभी सदस्यों को भी मुख्यमंत्री की अपील स्पीड पोस्ट से भेजी जा रही है।

