मोतिहारी, एसबीआई में इस तरह 13 करोड़ रुपए हजम किया इन अधिकारियों ने

खबर बिहार के मोतिहारी जिले से है जहां के एसबीआई बैंक के करेंसी चेस्ट शाखा में हुआ है 13 करोड़ का घपला। इस मामले में भारतीय रिजर्व बैंक के बिहार झारखंड शाखा के आदेशानुसार इन अफसरों को जिम्मेवार ठहरा कर काम से निलभित करने का आदेश जारी किया है।

मोतिहारी एसबीआई ब्रांच के इन अफसरों का पद था, क्षेत्रीय प्रबंधक, मुख्य शाखा प्रबंधक और बैंक के एकाउंटेंट, पूर्व एकाउंटेंट, कैश ऑफिसर सहित नौ कर्मी जिनकी अब नीलंभित कर दिया गया है।

ऐसे लगाई सेंध
असल में पूरा मामला है मोतिहारी की करेंसी चेस्ट शाखा का, पूरे देश में बैंकों के करेंसी चेस्ट शाखो की निगरानी आरबीआई खुद करती है। करेंसी चेस्ट में जमा किए गई कटे फेट नोटों में करीब 13 करोड़ का घपला हुआ है जिसके आधार पर इन अफसरों को दोषी ठहराया है।

भारतीय स्टेट बैंक के सहायक प्रबंधक AGM से हमारी बातचीत के बाद उन्होंने बयान में कहा है कि, “बैंक प्रबंधन के द्वारा पूरे मामले के प्रकाश में आने के बाद रिजर्व बैंक के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।” उन्होंने किसी भी कर्मचारी के नाम को सामने रखने से पूरी तरह इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *