बिहार बोर्ड 12वीं और मैट्रिक परीक्षा की निकली तिथी…
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2020 ( इंटरमीडिएट ) और बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2020 की शुरुआत होने वाली है। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 3 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2020 तक दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी।
प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 से लेकर 5.00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसी प्रकार से मैट्रिक परीक्षा-2020 का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी 2020 तक ली जाएगी। यहां देखें बिहार बोर्ड की पूरी डेटशीट

बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में बेटियां अधिक शामिल होंगी। प्रदेश भर के 38 जिलो की बात करें तो 22 जिले ऐसे हैं जहां पर बेटों से अधिक बेटियों ने परीक्षा फार्म भरा है। यह अंतर सौ दो का नहीं बल्कि कई हजारों का है। बिहार बोर्ड के पिछले चार साल की बात करें तो 2017 और 2018 में जहां छात्रों की संख्या छात्राओं से अधिक थी। वहीं 2019 और अब 2020 में छात्रों से ज्यादा छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में इस बार कुल 15 लाख 27 हजार 713 विद्यार्थियों ने फार्म भरा है। इसमें सात लाख 81 हजार 38 छात्रा और सात लाख 46 हजार 675 छात्र परीक्षार्थी शामिल हैं। इसमें 34 हजार 363 छात्रा परीक्षार्थी अधिक हैं। सबसे ज्यादा समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, शिवहर आदि जिलों का है। समस्तीपुर में छात्र और छात्राओं में लगभग छह हजार का अंतर है, जो हर जिले से अधिक हैं। मुजफ्फरपुर जिला में छात्र और छात्राओं में लगभग पांच हजार का अंतर हैं। पटना जिला की बात करें तो लगभग पांच हजार का अंतर हैं।

