अब ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय(LNMU) में पाये विदेशी भाषाओं का ज्ञान।

आज के बढ़ते दौर मे अंग्रेज़ी भाषा के साथ साथ विदेशी भाषाओं के सीखने का भी चलन स्थापित हो गया है। छात्रों में इसका क्रेज भी बढ़ रहा। लेकिन, इसका अध्ययन करने बड़े शहरों में जाना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में ही यह सुविधा मिल रही है। यहां स्वीकृत सात विदेशी भाषाओं में से फ्रेंच में सर्टिफिकेट कोर्स का संचालन हो रहा है। अन्य भाषाओं की पढ़ाई भी जल्द शुरू होगी।

फ्रेंच भाषा के लिए कोई भी इंटर पास छात्र नामांकन ले सकता है। इसके दूसरे बैच के लिए प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होगी। आवेदन 31 अगस्त तक जमा होंगे। कोई भी छात्र रेगुलर कोर्स करते हुए इसकी पढ़ाई कर सकता है। इसके पहले बैच में 10 छात्र पढ़ाई कर चुके हैं। 

आपको बता दे कि मिथिला विवि में विदेशी भाषा संस्थान की स्थापना छह वर्ष पहले 19 जनवरी 2013 को हुई थी। छह जुलाई 2013 को तत्कालीन कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने संस्थान का उद्घाटन किया था।

संस्थान में सात विदेशी भाषाओं में एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई होनी है। इनमें जर्मन, फ्रेंच, अरबी, जैपनीज, स्पेनिश, चाइनीज और कोरियन भाषाएं शामिल हैं। प्रत्येक के लिए 40-40 सीटें स्वीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *