2020 के कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले…
बिहार के सभी 8386 ग्राम पंचायतों में अप्रैल, 2020 से नौवीं की पढ़ाई शुरू होनी है। इसी को लेकर कैबिनेट की बैठक में 409 करोड़ 47 लाख की स्वीकृति मिली। इनमें 329 करोड़ तत्काल जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसकी स्वीकृत मिली।
पथ प्रमंडल मुंगेर के अंतर्गत भीम बांध वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र में कुंडास्थान से भीमबाध वन पथ 9.5 किलोमीटर में मिट्टी कार्य, मरमम्मित, छोटी पुलिया आदि के निर्माण के लिए 31 करोड़ 41 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
हर पंचायत में कुंओं का जीर्णोद्धार करेगा पीएचईडी
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) राज्य हर ग्राम पंचायत में एक कुओं का जीर्णोद्धार करेगा। साथ ही उसके समीप एक सोख्ता का निर्माण भी करेगा। इसके लिए कैबिनेट ने 45.67 करोड़ की स्वीकृति दी।
अन्य स्वीकृतियां मिली:
-धान और सीएमआर अधिप्राप्ति कार्यक्रम के तहत चार हजार कोरड़ का लोन बैंकों से लेने के लिए सरकार ने गारंटी प्रदान की।
-बिहार कराधान विवाद समाधान नियमावली 2020 के तहत एकमुश्त बकाया कर वसूले जाने की स्वीकृति मिली।
-विधानसभा के चतुर्दश और विधान परिषद के 193 वें सत्र के सत्रावसान पर मंजूरी मिली।
-बिहार आपूर्ति सेवा (संशोधन) नियमावली 2020 के गठन की स्वीकृति मिली।

