अमित शाह की इस बयान से बिहार की राजनीति को मिली स्थिरता, अफवाहों पर लगा लगाम
बिहार में चुनाव आने से पहले ही अफवाहों से घिर गई है बिहार की राजनीति। हर पार्टी चाहती है एनडीए और जदयू के बीच गठबंधन को तोड़ना, इसलिए अफवाहों से चुनावी माहौल को खराब करना चाह रही है महागठबंधन की पार्टियां। इस पूरे अफवाह फैलाने के खेल को खत्म कर दिया अमित साह के एक बयान ने।
अमित शाह की बड़ी घोषणा
चुनाव से पहले बीजेपी और जदयू के गठबंधन में पड़ रही थी दरार, लोगो के बीच काफी उलझन फ़ैल गई थी कि आखिर किसको मिलेगा एनडीए कि कमान बिहार में। इसपर अमित शाह जी ने कहा कि, “बिहार में कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे है कि एनडीए में अंदर ही अंदर टूट है। लेकिन उन्हें अपना भ्रम दूर कर लेना चाहिए। एनडीए का गठबंधन अटूट है। इसमें किसी तरह की कोई शंका की गुंजाइश नहीं है।” बिहार के वैशाली में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने यह सब कहा। इसके आगे वह कहते है कि, “जदयू के साथ गठबंधन अटूट है और नीतीश के नेतृत्व में ही बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।”

