24 जनवरी को मानव श्रृंखला बना कर करेंगे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन: रालोसपा, यह मुद्दे है गरम
पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार 5 जनवरी की बड़ी घोषणा। बिहार में शिक्षा में हो रहे ढीलापन और लोगो के बीच बढ़ती बेरोजगारी, इन दोनों गर्म मुद्दों पर बिहार सरकार से छेड़ दिया है जंग। इन दोनों मुद्दों पर रालोसपा ने घोषणा किया है कि वह 24 जनवरी 2020 को मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन करेंगे।
कुशवाहा जी का बयान
उनका कहना है कि, शिक्षा रोजगार दोनों ही राज्य में समस्या बन गई है जिस वजह से मानव श्रृंखला बनाकर इस बात का विरोध करना पड़ेगा। आगे वे कहते है कि, “बिहार की शिक्षा प्रणाली नीतीश कुमार की सरकार में पिछले 15 साल में ‘बद से बदतर’ हो गयी है और ऐसी ही हालत बिहार से नौकरी की तलाश में दूसरे राज्यों में विस्थापन की समस्या से निपटने के मुद्दे पर है।”
24 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर रखा गया है, ऐसा कहना है कुशवाहा जी का। आगे कहते है की, 24 जनवरी को होने वाली मानव श्रृंखला को सरकारी स्कूल के सामने बनाया जाएगा ताकि वहां उपस्थित बच्चे और उनके माता-पिता भी शामिल हो सके। इस मानव श्रृंखला का नारा होगा ‘हमें चाहिए शिक्षा और रोजगार, इसलिए मानव कतार’।

