सुपौल में नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान शिक्षा, बिजली और पानी को लेकर, जाने
नीतीश कुमार का काफिला जो कि पटना से शुरू हुआ और अब सुपौल पहुंच गया है। जल जीवन हरियाली योजना के लिए किए गए मंच पर नीतीश कुमार ने किया काफी अहम घोषणा। घोषणा से पहले लोगो को संबोधित करते हुए नीतीश जी ने कहा कि, उनकी शुरुवात से एक ही उद्देश रहा है और वह है, लोगों के प्रति जी जान लगाकर काम करना।
शिक्षा पर बड़ी घोषणा
रविवार को आयोजित जल जीवन हरियाली योजना के मंच पर शिक्षा को लेकर नीतीश जी ने ऐलान किया कि, पूरे बिहार राज्य में हर पंचायत में एक हाईस्कूल खोला जाएगा। इसके पीछे का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इरादा है खासकर महिलाओं को शिक्षित बनाना। नीतीश कुमार का कहना है कि, “महिलाएं शिक्षित होगी, तो राज्य के प्रजनन दर में भी कमी आयेगी। बिहार में पहले प्रजनन दर ज्यादा था. शिक्षा में विकास हुआ तो यह 4.3 से घट कर 3.2 प्रतिशत तक आ गया।”
बिजली और सड़क पर चर्चा
नीतीश कुमार दावा कर या कहते हैं कि, वर्ष 2018 तक घर – घर में बिजली पहुंचाने का दावा करते थे, लेकिन इसे हमने समय से पहले ही पूरा कर लिया। नीतीश कुमार जी ने दावे के साथ कहा कि पहले हमने राज्य के किसी भी कोने से पटना तक पहुंचने के समय को 6 घंटे का किया अब उसे हम 5 घंटे का कर देंगे चुनाव से पहले। यह सब मुमकिन हो सका है अच्छी सड़कों की वजह से।
जल पर घोषणा
हर घर तक नल से जाएगी पानी, इस लक्ष्य को हम चुनाव से पहले पूरी कर देंगे, ऐसा कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने। जहां तक बात रही जल संचय करने का तो इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के हर सरकारी मकान में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा।

